प्रश्न-हाल ही में ओडीआई मैच में 5000 रन पूरा करने वाली महिला खिलाड़ी हैं –
(a) सराह टेलर
(b) स्टेफनी टेलर
(c) मिताली राज
(d) कीरेन रोल्टन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 6 जुलाई, 2015 को भारतीय एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (पूरा नाम-मिताली दोराज राज) ने अपने एक दिवसीय क्रिकेट कॅरियर का 5029 रन पूरा किया।
- उन्होंने न्यूजीलैंड एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ बंगलुरु के मैदान पर चौथे एक दिवसीय मैच में 88गेंद पर 81 रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया है।
- उल्लेखनीय है कि 5000 या इससे अधिक रन बनाने वाली मिताली राज इंग्लैंड के चार्लोट एडवर्ड्स के बाद विश्व की दूसरी व एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।
- मिताली राज ने यह उपलब्धि अपने क्रिकेट कॅरियर के 157 वें मैच की 144 वीं पारी में हासिल की।
- मिताली राज ने अपने ओडीआई क्रिकेट कॅरियर की शुरूआत 26 जून, 1999 को आयरलैंड महिला टीम के खिलाफ मिल्टन कीन्स में की थी।
- इन्होंने ने ओडीआई व टेस्ट क्रिकेट में क्रमशः 114 रन व 214 रन का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर किया है।
- उल्लेखनीय है कि मिताली राज टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bcci.tv/news/2015/press-releases/10457/bcci-congratulates-indian-womens-cricket-team-announces-21-lakh-reward
http://www.espncricinfo.com/india/content/player/54273.html
http://www.bbc.com/hindi/sport/2015/07/150708_india_women_cricket_ps
http://www.dnaindia.com/sport/report-indian-skipper-mithali-raj-creates-history-by-crossing-5000-runs-mark-2102479