प्रश्न-जुलाई, 2020 में किस राज्य में कोरोना वायरस प्रकोप के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे भूमिहीन किसानों को 1040 करोड़ रुपये का कृषि ऋण प्रदान करने हेतु ‘बलराम’ (Balaram) नामक योजना शुरू की गई है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) मध्य प्रदेश
(c) ओडिशा
(d) राजस्थान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 3 जुलाई, 2020 को ओडिशा सरकार ने भूमिहीन किसानों को कृषि ऋण प्रदान करने हेतु ‘बलराम’ (Balaram) योजना की शुरुआत की।
- इस योजना के तहत कोरोना वायरस प्रकोप के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे भूमिहीन किसानों को 1040 करोड़ रुपये का कृषि ऋण प्रदान किया जाएगा।
- योजनांतर्गत अगले 2 वर्षों में लगभग 7 लाख भूमिहीन कृषक लाभान्वित होंगे।
- यह कृषि ऋण संयुक्तदेयता समूहों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, जो सामाजिक गारंटी के रूप में कार्य करेगा।
- यह योजना राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से तैयार की गई है।
- गांव के कृषि कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को क्षेत्र स्तर पर लागू करेंगे।
- दो सरकारी संगठन कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA) इस योजना के कार्यान्वयन हेतु क्रमशः राज्य और जिला स्तर पर नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेंगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…