ई-लर्निंग पोर्टल-लीड

Delhi govt launches e-portal for its students

प्रश्न-3 जुलाई, 2020 को छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किस सरकार ने ई-लर्निंग पोर्टल ‘लीड’ (LEAD-Learning through E-Resources Made Accessible for Delhi) का शुभारंभ किया?
(a) राजस्थान
(b) गुजरात
(c) दिल्ली
(d) हरियाणा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 जुलाई, 2020 को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के ई-लर्निंग पोर्टल ‘लीड’ (LEAD-Learning through E-Resources Made Accessible for Delhi) का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करना है।
  • इस पोर्टल पर पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 10,000 से अधिक कोर्स मैटेरियल और शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी।
  • इस पोर्टल पर सीबीएसई, एनसीईआरटी और दिल्ली सरकार के ऑनलाइन पाठ्यक्रम की उपयोगी सामग्री उपलब्ध होगी।
  • इनमें डिजिटल क्यूआर कोडेड टेक्स्ट बुक, लर्निंग आउटकम, व्याख्यात्मक वीडियो, अभ्यास प्रश्न-पत्र, मूल्यांकन इत्यादि शामिल हैं।
  • राज्य सरकार इस पोर्टल के माध्यम से अपने पाठ्यक्रम को अपलोड करेगी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘दीक्षा’ (DIKSHA) पर शिक्षण-सामग्री साझा करेगी।
  • यह पोर्टल दिल्ली सरकार के शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा विकसित किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/govt-launches-e-portal-for-schoolchildren/article31984738.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/home/education/news/delhi-govt-launches-e-learning-portal-for-school-children/articleshow/76774272.cms

https://www.outlookindia.com/newsscroll/delhi-govt-launches-elearning-portal-for-school-children/1885097

https://www.hindustantimes.com/cities/delhi-govt-launches-e-portal-for-its-students/story-5Vq79SYPgRDhugvZlXHq1N.html