प्रश्न-3 जुलाई, 2020 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने अहमदाबाद स्थित जाइड्स कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 वैक्सीन को मानव नैदानिक परीक्षण हेतु मंजूरी प्रदान की है। इस कोविड-19 वैक्सीन का क्या नाम है?
(a) जाईकोव-डी
(b) कोवाक्सिन
(c) जाईकोविड
(d) कोरोनिल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 3 जुलाई, 2020 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने अहमदाबाद स्थित जाइड्स कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 वैक्सीन ‘जाईकोव-डी’ (Zy CoV-D) को मानव नैदानिक परीक्षण हेतु मंजूरी प्रदान की है।
- यह मंजूरी इस वैक्सीन के मनुष्यों पर फेज-1 और फेज-2 नैदानिक परीक्षण के लिए प्रदान की गई है।
- फेज-1 और फेज-2 परीक्षण पूरा होने में लगभग 3 महीने लगेंगे।
- पशुओं पर नैदानिक परीक्षण में इस वैक्सीन को रोग प्रतिरोधी प्रणाली के संबंध में सफल पाया गया था।
- यह भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के सहयोग से हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ (Covaxin) के बाद दूसरी संभावित वैक्सीन है, जिसे डीसीजीआई द्वारा मानव नैदानिक परीक्षण हेतु मंजूरी प्रदान की गई है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…