फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशियाः 2018

प्रश्न-27 मार्च, 2018 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशियाः 2018’ की सूची में किस प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री को शामिल किया गया है?
(a) प्रियंका चोपड़ा
(b) अनुष्का शर्मा
(c) दीपिका पादुकोण
(d) आलिया भट्ट
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 मार्च, 2018 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने तीसरी वार्षिक ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशियाः 2018’ सूची जारी की।
  • इस सूची में 300 लोगों को शामिल किया गया है।
  • इस सूची में उन युवाओं को शामिल किया जाता है जिन्होंने कुछ नया किया या फिर अपने क्षेत्र में हटकर काम किया हो।
  • सूची में एशिया-पैसिफिक के 24 देशों को शामिल किया गया है।
  • उत्तर कोरिया और अजरबैजान को सूची में पहली बार शामिल किया गया था।
  • इस सूची में 65 व्यक्तियों के साथ भारत शीर्ष पर है।
  • जबकि 59 व्यक्तियों के साथ चीन दूसरे स्थान पर है।
  • इस सूची में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तथा प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु शामिल हैं।
  • इसके अलावा इस सूची में शामिल अन्य प्रमुख भारतीय इस प्रकार हैं-
    (i) अंकित प्रसाद-बोबल (Bobble) नाम का ऐप बनाया, यह सेल्फी को कार्टून इमेज में बदलता है।
    (ii) प्रिया प्रकाश-‘हेल्थ सेट गो’ नाम से प्रोग्राम शुरू किया। यह स्कूली छात्रों के लिए स्वास्थ्य संबंधी काम करता है।
    (iii) बाला सरदा-‘वाथम टी’ नाम से चाय का बिजनेस शुरू किया। इसमें बिचौलियों को जगह नहीं दी थी।
    (iv) सुहानी जलोटा-मैना महिला फाउंडेशन बनाया, मासिक धर्म से जुड़े उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहन किया और महिलाओं को अपने साथ जोड़ा।
    (v) पद्नाभ सिंह-जयपुर के प्रिंस हैं, वर्ल्ड कप पोलो टीम का हिस्सा बनने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बने।
    (vi) राहुल गयाम-इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा और बाइक बनाने वाली ‘गयाम मोटर वर्क्स मोटर्स’ शुरू की।
    (vii) श्रेयस भंडारी और रमेश धामी-पुराने जूतों को रिसाइकल करके जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं।
    (viii) भूमिका अरोड़ा-मॉडल हैं, इन्हें वर्ष 2016 में वोग इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली थी।

संबंधित लिंक
https://www.forbes.com/30-under-30-asia/2018/#11c910555aeb
https://www.forbes.com/sites/abehal/2018/03/26/meet-some-of-the-notable-indians-on-forbes-30-under-30-asia-2018-list/#6a19c4371dde
http://www.forbesindia.com/article/special/65-indians-in-this-years-forbes-30-under-30-asia-list/49783/1
https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/anushka-sharma-in-forbes-30-under-30-asia-2018-list/articleshow/63494839.cms
https://www.forbes.com/sites/forbespr/2018/03/26/forbes-releases-2018-30-under-30-list/#6b829cab7dc5