यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारतीय प्रतिनिधि नामित

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किसको यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर नामित करने का निर्णय लिया गया?
(a) प्रो.जी.सी. त्रिपाठी
(b) प्रो. राकेश भटनागर
(c) प्रो.जे.एस. राजपूत
(d) प्रो.आर.जी. हर्षे
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 मार्च, 2018 को केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री एवं एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो.जे.एस. राजपूत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर नामित करने का निर्णय लिया।
  • यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में 58 सीटें होती हैं और कार्यकाल 4 वर्ष का होता है।
  • कार्यकारी बोर्ड यूनेस्को का एक संवैधानिक अंग है जिसे आम सभा द्वारा चुना जाता है।
  • बोर्ड संस्थान के कार्यकलाप और इससे जुड़े बजट अनुमानों की समीक्षा करता है।
  • मूलरूप से कार्यकारी बोर्ड यूनेस्को की सभी नीतियों एवं कार्यक्रमों के लिए उत्तरदायी सबसे प्रधान संस्था है।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2017-21 के दौरान कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों के चयन के लिए मतदान 8 नवंबर, 2018 को हुआ था।
  • जिसमें 30 अक्टूबर से 14 नवंबर, 2017 के बीच आयोजित आम सभा के 39वें सत्र के चतुर्थ समूह में भारत ने 162 मत प्राप्त किए थे।
  • बोर्ड का सदस्य होने के नाते अब भारत यूनेस्को की नीतियों और कार्यक्रमों-शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति और संचार एवं सूचना से संबद्ध हैं।
  • बोर्ड की अगली बैठक पेरिस (फ्रांस) स्थित बोर्ड मुख्यालय में 4-17 अप्रैल, 2018 के मध्य आयोजित हो रही है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1526357
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=177994