ग्लोबल रैंकिंग ऑफ स्टार्टअप इकोसिस्टम, 2017

प्रश्न-हाल ही में स्टार्टअप ब्लिंक द्वारा जारी ‘ग्लोबल रैंकिंग ऑफ स्टार्टअप इकोसिस्टम, 2017’ में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) 23वां
(b) 38वां
(c) 25वां
(d) 37वां
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2018 में स्टार्टअप ब्लिंक (Startup Blink-Global Map of Startup Ecosystem) द्वारा ‘ग्लोबल रैंकिंग ऑफ स्टार्टअप इकोसिस्टम’ (Global Ranking of Startup Ecosystem), 2017 जारी किया गया ।
  • इसमें 125 से अधिक देशों एवं 900 से अधिक शहरों को उनकी स्टार्टअप इकोसिस्टम स्ट्रेंथ के अनुसार रैंकिंग प्रदान की गई है।
  • सूची में शामिल 5 शीर्ष देश इस प्रकार हैं-
    1. अमेरिका 2. यूनाइटेड किंगडम 3. कनाडा 4. इस्राइल तथा 5. जर्मनी।
  • इसके अलावा, स्वीडन (6वां), डेनमार्क (7वां), स्विट्जरलैंड (8वां), फ्रांस (9वां) तथा सिंगापुर (10वां) शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं।
  • इस सूची में भारत को 37वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • एशियाई देशों में सिंगापुर को शीर्ष स्थान (10वां) प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात चीन को 12वां, दक्षिण कोरिया को 17वां, जापान को 20वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • स्टार्टअप इकोसिस्टम स्ट्रेंथ के अनुसार विश्व के पांच शीर्ष शहर इस प्रकार हैं-
    1. सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका, सिलिकन वैली)
    2. न्यूयार्क, अमेरिका
    3. लंदन, यूनाइटेड किंगडम
    4. लॉस एंजेल्स, अमेरिका तथा
    5. बर्लिन, जर्मनी।
  • इस सूची में भारतीय शहरों में बंगलुरू को 21वां, दिल्ली को 23वां, मुंबई को 32वां, चेन्नई को 217वां, पुणे को 218वां, नोएडा को 220वां, अहमदाबाद 222वां तथा जयपुर को 223वां स्थान प्राप्त हुआ है।

संबंधित लिंक
https://www.startupblink.com/
https://www.startupblink.com/india-startups