संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘वरुण’-2018

प्रश्न-हाल ही में किन देशों की नौसेनाओं के मध्य ‘संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘वरुण-2018’ संपन्न हुआ?
(a) भारत एवं फ्रांस
(b) भारत एवं ऑस्ट्रेलिया
(c) भारत एवं वियतनाम
(d) भारत एवं इस्राइल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • वर्ष 2018 में भारत एवं फ्रांस की नौसेनाओं के मध्य संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘वरुण-2018’ तीन समुद्री क्षेत्रों-अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी-पश्चिमी हिंद महासागर में संपन्न होना है।
  • इस अभ्यास के पहले चरण के अंतर्गत बंदरगाह चरण 15-19 मार्च, 2018 के मध्य आयोजित किया गया।
  • जबकि अभ्यास का समुद्री चरण 20-24 मार्च, 2018 के मध्य गोवा तट (अरब सागर में संपन्न) हुआ।
  • इस अभ्यास का दूसरा चरण अप्रैल, 2018 में चेन्नई तट (बंगाल की खाड़ी) तथा तीसरा चरण मई, 2018 में ला रीयूनियन द्वीप (फ्रांस, द.-प. हिंद महासागर) में आयोजित किया जाना है।
  • इस नौसैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना की सबमरीन कलवरी, P8-1 और डोर्नियर मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्रॉफ्ट और मिग-29k लड़ाकू विमान ने भाग लिया।
  • गौरतलब है कि भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना मई, 1993 से द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कर रहे हैं। वर्ष 2001 में यह अभ्यास ‘वरूण’ के नाम से किया जाने लगा। अब तक इस अभ्यास के 15 संस्करण हो चुके हैं। इसका पिछला संस्करण फ्रांस तट पर अप्रैल, 2017 में हुआ था।

संबंधित लिंक
https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/samacharnama-epaper-samacnam/bharat+aur+phrans+ka+sayyukt+nausainik+abhyas+varun+18+gova+me+jari+jane+isake+bare+me-newsid-84013952
https://www.firstpost.com/firstcricket/sports-news/india-french-joint-naval-exercise-varuna-18-begins-off-goa-coast-to-include-anti-submarine-and-air-defence-exercises-4396703.html
https://in.ambafrance.org/Indo-French-joint-naval-exercise-Varuna-2018
https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/indo-french-naval-exercise-varuna-18-begins-off-goa-coast/articleshow/63368486.cms
https://navaltoday.com/2018/03/19/indo-french-naval-exercise-varuna-kicks-off-2/