फॉर्च्यून ग्लोबल-500

प्रश्न-हाल ही में फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा जारी वर्ष 2017 के लिए विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची में ‘फॉर्चून ग्लोबल-500’ में कौन-सी कंपनी शीर्ष स्थान पर रही?
(a) एप्पल
(b) एक्सॉन मोबिल
(c) रॉयल डच शेल
(d) वालमार्ट
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • जुलाई, 2018 में प्रसिद्ध पत्रिका फॉर्च्यून ने विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्च्यून ग्लोबल-500’ (Fortune Global-500) जारी की।
  • इस सूची में विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी रिटेल कंपनी ‘वालमार्ट’ (Walmart) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात इस सूची में चीन की ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी स्टेट ग्रिड दूसरे, सिनोपेक ग्रुप तीसरे, चाइना नेशनल पेट्रोलियम चौथे, रॉयल डच शेल पांचवें तथा जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा मोटर छठवें स्थान पर रही।
  • इस सूची में शामिल विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों ने वर्ष 2017 में कुल 30 ट्रिलियन डॉलर का राजस्व तथा 1.9 ट्रिलियन डॉलर का लाभ प्राप्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्चून ग्लोबल-500’ में भारत की 7 कंपनियां शामिल हैं।
  • इस सूची में इंडियन ऑयल 65,916 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 137वें स्थान पर है।
  • इसके पश्चात रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. 62,304 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 148वें स्थान, ऑयल एंड नेचुरल गैस 51,219 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 197वें स्थान पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 47, 551 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 216वें स्थान पर तथा टाटा मोटर्स 45,842 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 232वें स्थान पर रही।
  • भारत की अन्य कंपनियों में भारत पेट्रोलियम 36,851 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 314वें स्थान पर तथा 29,125 मिलियन अमेरिकी डॉलर के राजस्व के साथ राजेश एक्सपोर्ट्स 405वें स्थान पर है।

संबंधित लिंक…
https://www.deccanchronicle.com/business/companies/010818/ioc-tops-7-indian-firms-on-fortune-500-list-ril-jumps-53-places.html
http://fortune.com/global500