भीष्म नारायण सिंह

प्रश्न-हाल ही में भीष्म नारायण सिंह का निधन हो गया। वह थे-
(a) राजनेता
(b) इतिहासकार
(c) पर्यावरणविद
(d) पत्रकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 अगस्त, 2018 को असम और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण सिंह का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
  • वह वर्ष 1967 में पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए।
  • वह वर्ष 1976 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए।
  • उन्होंने केंद्र में संसदीय कार्य, आवास, श्रम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा संचार मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • वह वर्ष 1984 से 1989 तक असम और मेघालय (सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार) के राज्यपाल रहे थे। साथ ही 1991 से 1993 तक वह तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे जिसमें पुडुचेरी (तत्कालीन पांडिचेरी) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का अतिरिक्त प्रभार भी शामिल है।

संबंधित लिंक…
http://zeenews.india.com/hindi/india/delhi-haryana/assam-tamil-nadus-former-governor-bhishma-narayan-singh-died/427508
https://www.jagran.com/jharkhand/palamu-former-governer-bhishm-narayan-singh-passed-away-18267289.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Bhishma_Narain_Singh