फैजाबाद और इलाहाबाद मंडल का नाम परिवर्तित

प्रश्न-अयोध्या और प्रयागराज मंडल में कितने जिले शामिल हैं?
(a) 3 और 4 जिले
(b) 4 और 3 जिले
(c) 5 और 4 जिले
(d) 4 और 5 जिले
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 नवंबर, 2018 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में फैजाबाद और इलाहाबाद मंडल का नाम परिवर्तित करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस मंजूरी के तहत अब फैजाबाद मंडल को अयोध्या मंडल और इलाहाबाद मंडल को प्रयागराज मंडल के नाम से जाना जाएगा।
  • अयोध्या मंडल में 5 जिले-अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर बाराबंकी और अमेठी शामिल हैं।
  • प्रयागराज मंडल में 4 जिले-प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ शामिल हैं।




  • इसके अलावा मंत्रिमंडल द्वारा फैजाबाद का नाम परिवर्तित कर अयोध्या किए जाने से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।
  • उल्लेखनीय है कि हाल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद जिले का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम परिवर्तित कर अयोध्या किए जाने की घोषणा की थी।
  • अयोध्या प्राचीन काल में इक्ष्वाकु वंश की राजधानी रही है।




  • मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म स्थल के रूप में अयोध्या विश्व विख्यात है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…

http://information.up.nic.in/attachments/files/5beac87f-376c-4f53-870a-3cc00af72573.pdf