फिडे महिला ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता

FIDE Women's Grand Prix

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुई फिडे महिला ग्रैंड प्रिक्स शतरंज प्रतियोगिता का खिताब निम्न में से किसने जीता?
(a) पिया क्रैमलिंग
(b) मारिया मुजीचूक
(c) द्रोणावल्ली हरिका
(d) ओल्गा गिरया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • फिडे द्वारा आयोजित ग्रैंड प्रिक्स शृंखला 2015-16 के चौथे एवं अंतिम चरण का आयोजन 1 से 15 जुलाई, 2016 के मध्य चेंगडु, चीन में संपन्न हुआ।
  • 14 जुलाई, 2016 को संपन्न हुए अंतिम मुकाबले में भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर द्रोणावल्ली हरिका ने रूसी ग्रैंडमास्टर ओल्गा गिरया के साथ ड्रा खेल कर कुल 7 अंक प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
  • हालांकि भारत की कोनेरू हंम्पी ने भी 7 अंक प्राप्त किए थे परंतु द्रोणावल्ली बेहतर टाई-ब्रेक के आधार पर विजेता बनी।
  • उल्लेखनीय है कि द्रोणावल्ली हरिका का यह प्रथम ग्रैंड प्रिक्स खिताब है।
  • चीन की ग्रैंडमास्टर जू वेंजुन ने 6 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fide.com/component/content/article/1-fide-news/9718-fide-womens-grand-prix-chengdu.html
http://chengdu2016.fide.com/en/component/turnuva/?task=fileview&kid=2
http://www.chessdom.com/chengdu-fide-women-grand-prix/
http://chengdu2016.fide.com/en/component/content/article/1-news-en/313-chengdu-grand-prix-r11-indians-share-first-place-harika-takes-trophy
http://ddinews.gov.in/Sports/Sports%20-%20Other%20Stories/Pages/claims.aspx