प्रोफेसर बिमल एन पटेल

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. जून, 2026 में भारत के उम्मीदवार प्रोफेसर बिमल एन पटेल को 2026-2035 कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण (ITLOS) के न्यायाधीश के रूप में चुना गया।
  2. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण (ITLOS) का मुख्यालय जर्मनी के हैम्बर्ग में स्थित है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • जून ,2026 में भारत के उम्मीदवार प्रोफेसर बिमल एन पटेल को 2026-2035 कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण (ITLOS) के न्यायाधीश के रूप में चुना गया।
  • वह वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य हैं।
  • वह ‘स्टेट रिस्पॉन्सिबिलिटी’ से संबंधित उत्तराधिकार पर कार्य समूह के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सार्वजनिक अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर भी हैं।
  • वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय से भी जुड़े रहे हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण (ITLOS) के बारे में-
  • संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि (UNCLOS) द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक निकाय है।
  • इसका मुख्य कार्य महासागरों और समुद्रों से संबंधित विवादों का निपटारा करना तथा समुद्री कानूनों की व्याख्या और उनका उचित अनुप्रयोग सुनिश्चित करना है।
  • इसकी स्थापना 10 दिसंबर, 1982 को जमैका में हस्ताक्षरित UNCLOS के तहत की गई थी।
  • इसका मुख्यालय जर्मनी के हैम्बर्ग में स्थित है।
  • इसमें 21 स्वतंत्र न्यायाधीश होते हैं, जिन्हें समुद्री कानून के क्षेत्र में उत्कृष्ट विशेषज्ञता और निष्पक्षता के आधार पर 9 वर्षों के लिए चुना जाता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/indias-professor-bimal-n-patel-secures-judgeship-at-international-tribunal-for-the-law-of-the-sea