प्रधानमंत्री द्वारा दमन में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन ,राष्ट्र को समर्पण और शिलान्यास

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 5 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और शिलान्यास किया।
    ये परियोजनाएं केवल स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित थीं।
  2. इन परियोजनाओं में नागरिक उड्डयन, पर्यटन, अवसंरचना और जन कल्याण क्षेत्र भी शामिल थे।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 5 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया और उनकी आधारशिला रखी।
  • ये परियोजनाएं स्वास्थ्य सेवा, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, अवसंरचना, कनेक्टिविटी और जन कल्याण सहित विभिन्न सेक्टरों से संबंधित हैं।
  • उन्होंने दमन के नमो हवाई अड्डे पर एक आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
  • दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया।
  • यह अस्पताल प्रतिदिन लगभग 1,500 ओपीडी रोगियों की देखभाल के लिए विकसित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री ने लगभग 1,630 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
  • प्रमुख परियोजनाओं में आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और दमन स्थित एनआईएफटी परिसर शामिल हैं। प्रश्न – लक्षद्वीप से संबंधित परियोजनाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
    1. 5 जून, 2026 को प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये की चार प्रमुख बंदरगाह संबंधी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
    2. इन परियोजनाओं में कलपेनी और कदमत द्वीपों पर बंदरगाह सुविधाओं का विकास शामिल है।
    3. ये परियोजनाएं केवल दमन और दीव से संबंधित थीं।
      सही उत्तर चुनिए –
      (a) केवल 1 और 2
      (b) केवल 2 और 3
      (c) केवल 1 और 3
      (d) 1, 2 और 3
      उत्तर – (a)
      व्याख्यात्मक उत्तर
  • प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख बंदरगाह संबंधी परियोजनाओं की आधारशिला रखना भी शामिल है।
  • इन परियोजनाओं में कलपेनी द्वीप और कदमत द्वीप दोनों के पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर बंदरगाह सुविधाओं का विकास शामिल है।
  • इन बहुउद्देशीय घाटों के विकास से 300 मीटर तक की लंबाई वाले क्रूज जहाजों सहित बड़े यात्री जहाजों के लिए साल भर लंगर डालने की सुविधा मिलेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2268727&reg=3&lang=1

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-inaugurates-dedicates-to-the-nation-and-lays-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-around-%E2%82%B92970-crore-in-daman

https://newsonair.gov.in/hi/prime-minister-narendra-modi-inaugurated-several-development-projects-in-surat-and-daman