प्रश्न – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 जून, 2026 को गुजरात के सूरत में विकास परियोजनाओं से संबंधित कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) उन्होंने लगभग 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
(b) कार्यक्रम गुजरात के सूरत में आयोजित हुआ।
(c) प्रधानमंत्री ने केवल स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
(d) परियोजनाओं में अवसंरचना, स्वास्थ्य, बिजली और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल थीं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, तथा उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया तथा और उनकी आधारशिला रखी।
- उन्होंने वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII राष्ट्र को समर्पित किया, जिससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच उच्च गति परिवहन, लॉजिस्टिक्स दक्षता और आर्थिक संपर्क में सुधार होगा।
- प्रधानमंत्री प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के महत्वपूर्ण खंडों को चार लेन का बनाना शामिल है।
- सूरत में 220 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन किया , जो प्रमुख स्पेशियलिटिज में आधुनिक माध्यमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
- साथ ही, यह एक केंद्रीय प्रयोगशाला और आवश्यक सहायक सेवाओं से भी सुसज्जित होगा।
- अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन प्रणाली के तहत बिजली निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए गुजरात में ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार सहित महत्वपूर्ण उपयोगिता केन्द्रों और औद्योगिक अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री ने गुजरात सरकार की कई महत्वपूर्ण पहलों का भी उद्घाटन किया, जिनमें वलसाड में संशोधित सुधार-आधारित वितरण सेक्टर स्कीम के तहत आधुनिक बिजली वितरण उन्नयन, दहेज पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) और सारिगाम गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) में उन्नत अपशिष्ट निपटान और उपचार अवसंरचना एवं जंबूसर बल्क ड्रग पार्क में आवश्यक लेआउट उपयोगिता केन्द्र शामिल हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…