भारत का 100वां रामसर स्थल

प्रश्न – 5 जून, 2026 को भारत का 100वां रामसर स्थल किसे घोषित किया गया?
(a) भोज वेटलैंड
(b) चिल्का झील
(c) जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य
(d) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य, जिसे सुरहा ताल के नाम से भी जाना जाता है, को भारत का 100वां रामसर स्थल घोषित किया गया है।
  • यह आर्द्रभूमि (विश्व का 2595वां रामसर स्थल) गंगा नदी बेसिन के मध्य भाग में स्थित एक मीठे पानी की आर्द्रभूमि है।
  • इसका निर्माण मूल रूप से गंगा के एक मोड़ से हुआ था, और इसे तीन चैनलों के माध्यम से मीठे पानी का प्रवाह प्राप्त होता है।
  • सुरहा ताल आर्द्रभूमि पक्षी जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है।
  • यह स्थल बड़ी संख्या में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों को आकर्षित करता है।
  • रामसर स्थल उन आर्द्रभूमियों को कहा जाता है जिन्हें आर्द्रभूमियों के संरक्षण से संबंधित अंतरराष्ट्रीय रामसर कन्वेंशन के तहत मान्यता दी जाती है।
  • यह कन्वेंशन फरवरी 1971 में ईरान के रामसर शहर में यूनेस्को के तत्वावधान में हस्ताक्षरित हुआ था।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक जैव विविधता को बनाए रखने के लिए आर्द्रभूमियों का संरक्षण करना है।
  • भारत 1982 में रामसर कन्वेंशन का पक्षकार बना था।
  • रामसर स्थलों की संख्या के मामले में यूनाइटेड किंगडम 176 स्थलों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि मेक्सिको और भारत क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2269189&reg=48&lang=2

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-lauds-designation-of-jai-prakash-narayan-bird-sanctuary-as-indias-100th-ramsar-site

https://timesofindia.indiatimes.com/india/indias-100th-wetland-surha-tal-of-balia-enters-the-global-list-of-ramsar-site/articleshow/131523875.cms