प्रश्न – 19 जून, 2026 को प्रथम ब्रिक्स एमएसएमई फोरम-2026 कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) लखनऊ
(c) वाराणसी (d) आगरा
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 जून 2026 को प्रथम ब्रिक्स एमएसएमई फोरम-2026 आगरा, उत्तर प्रदेश में आयोजित हुआ।
- इसका मुख्य विषय है – “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण”।
- इसके साथ ही तीसरी एसएमई कार्य समूह की बैठक भी आयोजित की गई।
- इस बैठक में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूएई, बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान, वियतनाम और भारत सहित ब्रिक्स सदस्य और ब्रिक्स सहयोगी देशों के नीति निर्माता, उद्योगपति, उद्यमी और अन्य प्रमुख हितधारक एक साथ भाग लिया।
- यह फोरम सहभागी देशों को ज्ञान का आदान-प्रदान करने, उभरते अवसरों की पहचान करने और समावेशी एवं सतत आर्थिक विकास में योगदान देने वाली साझेदारियां बनाने का अवसर भी प्रदान किया।
- इसमें वैश्विक एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने, स्थिरता को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
- यह क्षेत्र राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 31.1 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है, विनिर्माण उत्पादन में 35.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है।
- भारत के निर्यात में 48.58 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है, साथ ही पूरे देश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2276345®=3&lang=1
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2219962®=3&lang=2