भारत बिल्डकॉन-2026

प्रश्न – 18-21 जून, 2026 के मध्य भारत बिल्डकॉन-2026 कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) हैदराबाद (d) लखनऊ
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18-21 जून ,2026 के मध्य भारत बिल्डकॉन-2026 नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ।
  • इसका मुख्य विषय- ‘वन नेशन, वन एक्सपो’ है।
  • यह प्रदर्शनी भारत के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स, ठेकेदारों, निर्माताओं, व्यापारियों, नीति-निर्माताओं, उद्योग संघों तथा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को एक साथ लाती है, जिससे उद्योग के बीच संवाद और व्यावसायिक सहयोग के लिए एक मंच उपलब्ध होता है।
  • इसमें 90 से अधिक देशों और भारत के 100 से अधिक शहरों की भागीदारी रही ।
  • इस प्रदर्शनी में सिरेमिक्स और स्टोन, हार्डवेयर, सीमेंट और स्टील, प्लाइवुड और लैमिनेट्स, फर्नीचर, सैनिटरीवेयर, इलेक्ट्रिकल्स, पेंट्स, निर्माण प्रौद्योगिकियों तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों सहित 24 खंडों में उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन किया किया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2274743&reg=48&lang=1