प्रश्न – 17 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के धार में किए गए लोकार्पण और शिलान्यास के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के अंतर्गत 15 लाख से अधिक महिला हितग्राहियों को 450 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से हस्तांतरित की।
(b) प्रधानमंत्री ने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत स्वय-सहायता समूह की दीदी को आम का पौधा भेंट किया।
(c) प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत 1 करोड़ वां स्क्रीनिंग कार्ड प्रदान किया।
(d) प्रधानमंत्री ने ‘सुमन सखी चैटबॉट’ लॉन्च किया जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करेगा।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
- प्रधानमंत्री ने यहां पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया साथ ही राष्ट्रीय ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ महाअभियान, आठवें ‘राष्ट्रीय पोषण माह’, ‘आदि सेवा पर्व’ का शुभारंभ कर ‘सुमन सखी चैटबॉट’ को लॉन्च किया।
- उन्होंने ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना’ योजना के तहत देशभर की 15 लाख से अधिक महिला हितग्राहियों को 450 करोड़ रुपये से अधिक की प्रसूति सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए उनके खाते में अंतरित की।
- प्रधानमंत्री ने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत स्वयंसहायता समूह की दीदी श्रीमती लक्ष्मी डोडियार को अमरूद का पौधा भेंट किया।
- मध्य प्रदेश में 10,000 से ज़्यादा महिलाएं “मां की बगिया” विकसित करेंगी।
- प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सुश्री आराधना कलमी को 1 करोड़ वां सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग कार्ड प्रदान किया।
- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महाअभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
- इस अभियान के तहत देशव्यापी रक्तदान अभियान भी चलाया जाएगा। रक्तदाताओं का पंजीकरण ई-रक्तकोष पोर्टल पर किया जाएगा और माई-गव (My Gov) के माध्यम से रक्तदान प्रतिज्ञा अभियान (e-Raktkosh) चलाया जाएंगा।
- लाभार्थियों का नामांकन पीएम-जेएवाई, आयुष्मान वय वंदना और आभा योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सुमन सखी चैटबॉट लॉन्च किया।
- यह चैटबॉट ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में गर्भवती महिलाओं को समय पर और सटीक जानकारी प्रदान करेगा।
- आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत, प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के लिए ‘आदि सेवा पर्व’ का शुभारंभ किया।
- प्रधानमंत्री ने धार में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया।
- 2,150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस पार्क में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र, आधुनिक सड़कों सहित विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…