डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट A20

प्रश्न – 16 सितंबर, 2025 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया पहला डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) A20 किसने निर्मित किया?
(a) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE)
(b) हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL)
(c) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL)
(d) टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL)
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 सितंबर, 2025 को डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) A20 (YARD 325), पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (Diving Support Craft) में से पहला, कोलकाता में मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL) द्वारा भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
  • यह पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट है, जो भारतीय नौसेना की तटीय जल क्षेत्र में गोताखोरी अभियानों की क्षमता को और अधिक मजबूत करेगा।
  • 12 फरवरी, 2021 को रक्षा मंत्रालय और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के बीच पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध हुआ था।
  • इसी अनुबंध के अंतर्गत यार्ड 325, डीएससी A20, का निर्माण पूर्ण हुआ।
  • यह पोत कैटामारन हुल डिज़ाइन पर आधारित है।
  • इसका विस्थापन लगभग 380 टन है।
  • जहाज़ को नवीनतम गोताखोरी उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, ताकि तटीय जल क्षेत्रों में प्रभावी अभियान चलाए जा सकें।
  • निर्माण कार्य भारतीय शिपिंग रजिस्ट्री (IRS) के नौसैनिक नियमों और विनियमों के अंतर्गत किया गया।
  • डिज़ाइन चरण में इस पोत का हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण और मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (NSTL) में किया गया।
  • यह पोत भारतीय नौसेना की तटीय सुरक्षा और गोताखोरी अभियानों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indiannavy.gov.in/content/delivery-dsc-a20-yard-325-first-ship-05-x-diving-support-craft-indian-navy