प्रश्न – प्रतिवर्ष दक्षिण के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ?
(a) 16 सितंबर (b) 15 सितंबर
(c) 20 सितंबर (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 सितंबर, 2025 को वैश्विक दक्षिण (Global South) के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of Science, Technology and Innovation for the South) मनाया गया
- 9 जनवरी, 2024 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 16 सितम्बर को इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की
- क्या आप जानते हैं?
- वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के लिए गरीबी, असमानता, जलवायु परिवर्तन और महामारियों जैसी जटिल वैश्विक चुनौतियों से निपटने हेतु व्यापक अनुसंधान और विकास (R&D) प्रयासों की आवश्यकता है।
- वर्ष 2022 में वैश्विक R&D खर्च लगभग 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ने के बावजूद, निवेश विकसित देशों और चीन में केंद्रित है, जबकि वैश्विक दक्षिण को सीमित संसाधन आवंटित किए गए हैं।
- उच्च आय वाले देश वैश्विक R&D खर्च का 77% हिस्सा बनाते हैं
- जबकि निम्न आय वाले देश केवल 0.3% का योगदान करते हैं वास्तव में, R&D कुछ देशों में और भी अधिक केंद्रित है।
- वर्ष 2022 में, उच्च आय वाले देशों में निम्न आय वाले देशों की तुलना में 59 गुना अधिक स्वास्थ्य शोधकर्ता थे, और स्वास्थ्य अनुसंधान अनुदान का केवल 0.2% निम्न आय वाले देशों को दिया गया।
- इसके अलावा, केवल 0.5% से भी कम स्वास्थ्य उत्पाद विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO द्वारा उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के लिए थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/science-technology-and-innovation-for-south-day