प्रश्न – 20 जून, 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा ओडिशा में किए गए अनेक विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने ओडिशा में 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
(b) बौध ज़िले को पहली बार सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ा गया।
(c) प्रधानमंत्री ने ओडिशा विज़न डॉक्युमेंट जारी किया, जो वर्ष 2036 और 2047 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
(d) ‘बारापुत्र ऐतिहासिक ग्राम योजना’ का उद्देश्य ओड़िया महापुरुषों की जन्मस्थलियों को सांस्कृतिक स्थलों में बदलना है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 जून, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।
- इस अवसर पर उन्होंने पेयजल, सिंचाई, कृषि अवसंरचना, स्वास्थ्य अवसंरचना, ग्रामीण सड़कें और पुल, राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ भाग और एक नई रेल लाइन सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
- प्रधानमंत्री ने बौध ज़िले को पहली बार राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ते हुए नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- प्रधानमंत्री ने राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (सीआरयूटी) प्रणाली के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।
- प्रधानमंत्री ने ओडिशा विज़न डॉक्युमेंट जारी किया, जो दो ऐतिहासिक अवसरों वर्ष 2036 में ओडिशा का भाषायी राज्य बनने के 100 वर्ष और वर्ष 2047 में भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है।
- यह दस्तावेज़ समावेशी और भविष्य उन्मुख विकास की महत्वाकांक्षी रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
- प्रधानमंत्री ने ‘बारापुत्र ऐतिहासिक ग्राम योजना’ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य प्रसिद्ध ओड़िया व्यक्तित्वों की जन्मस्थलियों को जीवंत स्मारकों में बदलना है।
- इसमें संग्रहालय, व्याख्या केंद्र, मूर्तियां, पुस्तकालय और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले सार्वजनिक स्थान शामिल होंगे।
- राज्य में 16.50 लाख से अधिक लखपति दीदियों को समृद्धि और आत्मनिर्भरता की प्रतीक मानते हुए, प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…