प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) राष्ट्रपति निकेतन की स्थापना वर्ष 1976 में राष्ट्रपति निवास के रूप में की गई थी।
(b) राष्ट्रपति तपोवन, हिमालय की तलहटी में 19 एकड़ में फैला हुआ है।
(c) राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर आधारित पुस्तक में 400 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां सूचीबद्ध हैं।
(d) राष्ट्रपति निकेतन में एक लिली तालाब, बाग, ऐतिहासिक इमारतें और अस्तबल स्थित हैं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 जून, 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन किया
- इस अवसर पर उन्होंने विज़िटर फैसिलिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया और स्मृति चिन्ह दुकान (Souvenir Shop) जैसी जनसुविधाओं का भी उद्घाटन किया तथा राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखी।
- इसके अतिरिक्त, उन्होंने 19 जून, 2025 को राष्ट्रपति निकेतन में एक एम्फीथिएटर का उद्घाटन भी किया।
- देहरादून में राजपुर मार्ग पर स्थित राष्ट्रपति तपोवन, हिमालय की तलहटी के 19 एकड़ में विस्तारित राष्ट्रपति भू-सम्पदा का एक हिस्सा है
- यहां 117 पौधों की प्रजातियां, 52 तितलियाँ, 41 पक्षी और 7 स्तनधारी पाए जाते हैं, जिनमें कुछ संरक्षित प्रजातियाँ भी शामिल हैं।
- यहां प्राकृतिक बांस वन और एकांत वनस्थली पारिस्थितिकी तंत्र हैं।
- राष्ट्रपति निकेतन की स्थापना वर्ष 1976 में राष्ट्रपति निवास के रूप में की गई थी।
- इसकी समृद्ध विरासत वर्ष 1838 से चली आ रही है, जब यह एस्टेट गवर्नर जनरल के अंगरक्षक के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर के रूप में कार्य करता था।
- यह 21 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें लिली तालाब, ऐतिहासिक इमारतें, बाग और अस्तबल शामिल हैं।
- 132 एकड़ में विस्तारित यह राष्ट्रपति उद्यान, सार्वजनिक पार्क, सुगमता और पारिस्थितिकी उत्तरदायित्व का एक मॉडल होने के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए सार्वजनिक उद्यान के रूप में पूरी तरह से सुलभ होगा।
- राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन, तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया।
- इसमें 300 से अधिक वनस्पति प्रजातियां और 170 से अधिक प्राणी प्रजातियां (तितलियां, पक्षी और स्तनधारी) सूचीबद्ध हैं।
- राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन क्रमश: 24 जून और 1 जुलाई, 2025 से आम जनता के दर्शनार्थ खुले रहेंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…