प्रधानमंत्री द्वारा सिवान में विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रश्न – 20 जून, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने वैशाली–देवरिया नई रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन किया।
(b) प्रधानमंत्री ने मरहौड़ा रेल कारखाने से निर्मित लोकोमोटिव को नाइजीरिया को निर्यात किया।
(c) प्रधानमंत्री ने पाटलिपुत्र से गोरखपुर (मुजफ्फरपुर और बेतिया होकर) वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
(d) प्रधानमंत्री ने 500 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की आधारशिला रखी।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 जून, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के सिवान में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • रेलवे अधोसंरचना को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री ने वैशाली–देवरिया नई रेलवे लाइन परियोजना (400 करोड़ रुपये से अधिक लागत) का उद्घाटन किया, और इस मार्ग पर नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।
  • साथ ही, उत्तर बिहार में कनेक्टिविटी को सशक्त बनाते हुए, पाटलिपुत्र से गोरखपुर (मुजफ्फरपुर और बेतिया होकर) वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रवाना किया।
  • प्रधानमंत्री ने मरहौड़ा रेल कारखाने में निर्मित एक अत्याधुनिक लोकोमोटिव को गिनी गणराज्य को निर्यात के लिए रवाना किया।
  • यह इस प्लांट से पहला निर्यात लोकोमोटिव है, जिसमें उच्च-शक्ति इंजन, आधुनिक एसी प्रणोदन प्रणाली, माइक्रोप्रोसेसर आधारित नियंत्रण प्रणाली, एर्गोनॉमिक केब डिज़ाइन और रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसी तकनीकें शामिल हैं।
  • प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 1800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) का उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री ने 3000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और एसटीपी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिससे बिहार के विभिन्न नगरों में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
  • प्रधानमंत्री ने बिहार में 500 मेगावाॅट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) की आधारशिला रखी।
  • यह 15 ग्रिड सबस्टेशनों (जैसे मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, सिवान आदि) पर स्थापित की जाएगी।
  • प्रत्येक सबस्टेशन में लगाई जाने वाली बैटरी की क्षमता 20 से 80 मेगावाॅट होगी।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रधानमंत्री ने 53,600 से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की और 6600 से अधिक पूर्ण आवासों के लिए कुछ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गृह प्रवेश की चाबियां सौंपीं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-inaugurates-lays-foundation-stone-of-development-works-worth-over-rs-5200-crore-in-siwan-bihar

https://www.newindianexpress.com/nation/2025/Jun/20/pm-modi-inaugurates-lays-foundation-stones-for-projects-worth-over-rs-5900-crore-in-bihars-siwan