प्रथम हिंद महासागर रिम संघ शिखर सम्मेलन

Leaders' Summit in Commemoration of the

प्रश्न-5-7 मार्च, 2017 के मध्य प्रथम हिंद महासागर रिम संघ (IORA) शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) कोलंबो
(c) जकार्ता
(d) न्या प्यीटॉ
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5-7 मार्च, 2017 के मध्य प्रथम हिंद महासागर रिम संघ (IORA: Indian Ocean Rim Association) शिखर सम्मेलन का आयोजन जकार्ता, इंडोनेशिया में किया गया।
  • इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) ‘एक शांतिपूर्ण स्थिर और समृद्ध हिंद महासागर के लिए समुद्री, सहयोग को सुदृढ़ बनाना’ (Strengthening Maritime Cooperation for a Peaceful, Stable and Prosperous Indian Ocean) था।
  • उल्लेखनीय है कि हिंद महासागर रिम संघ की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • इस शिखर सम्मेलन में 21 आईओआरए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने आईओआरए शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किया।
  • ज्ञातव्य है कि हिंद महासागर रिम संघ की स्थापना 6 मार्च, 1997 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय इबेन साइबर सिटी मॉरीशस में है।
  • वर्तमान में के.वी. भागीरथ इसके महासचिव हैं।
  • इसके सदस्य देशों में ऑस्ट्रेलिया, कोमोरॉस, इंडोनेशिया, ईरान, केन्या, मलेशिया, मोजांबिक, सिंगापुर, श्रीलंका, थाइलैंड, यमन, बांग्लादेश, भारत, सेशेल्स, सोमालिया, मेडागास्कर, मॉरीशस ओमान दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, एवं संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

संबंधित लिंक
http://www.iora.net/leaders-summit-5-7-march-2017.aspx
http://www.thejakartapost.com/news/2017/03/07/iora-summit-2017-jakarta-indian-ocean-rim-association-concord-and-other-documents-be
http://www.thehindu.com/news/national/vice-president-to-attend-iora-summit-in-jakarta/article17400372.ece