प्रथम राष्ट्रीय आयुर्वेद युवा महोत्सव

First national youth fest of Ayurveda

प्रश्न-14-16 सितंबर, 2017 तक प्रथम राष्ट्रीय आयुर्वेद युवा महोत्सव कहां आयोजित होगा?
(a) नई दिल्ली
(b) जयपुर
(c) आगरा
(d) भोपाल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14-16 सितंबर, 2017 तक प्रथम राष्ट्रीय आयुर्वेद युवा महोत्सव जयपुर, राजस्थान में आयोजित होगा।
  • इस महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर और विज्ञान भारती की इकाई नेशनल आयुर्वेद स्टूडेंट्स एवं यूथ एसोसिएशन द्वारा केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा।
  • इसमें 21 राज्यों से 3000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।
  • यह कार्यक्रम आयुर्वेद के सभी छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान चलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

संबंधित लिंक
http://dipr.rajasthan.gov.in/content/dipr/en/news-detail.52635.html
http://www.univarta.com/news/states/story/965491.html
http://timesofindia.indiatimes.com/city/jaipur/first-national-youth-fest-of-ayurveda-to-be-held-in-september/articleshow/60154491.cms