विश्व में 100 सबसे अमीर टेक अरबपतियों की सूची-2017

The 100 Richest Tech Billionaires In The World 2017

प्रश्न-23 अगस्त, 2017 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा में 100 सबसे अमीर टेक अरबपतियों की सूची-2017 जारी की गई। इस सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) मार्क जुकरबर्ग
(b) बिल गेट्स
(c) जेफ बेजोस
(d) लैरी पेज
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 अगस्त, 2017 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा ‘विश्व में 100 सबसे अमीर टेक अरबपतियों’ (The 100 Richest Tech Billionaires in the world) की सूची 2017 जारी की गई।
  • फोर्ब्स की इस तीसरी वार्षिक सूची में पहली बार 100 सबसे अमीर टेक अरबपतियों की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
  • इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 84.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर संपत्ति के साथ शीर्ष पर रहे।
  • इसके पश्चात अमेजन डाट कॉम के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस 81.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • फेसबुक के सह-संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ मार्क जुकरबर्ग 69.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • ओरैकल (Oracle) के संस्थापक एवं सीईओ लैरी इलिसन 59.3 बिलियन संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे।
  • अल्फाबेट (गूगल की मूल कंपनी) के सीइओ लैरी पेज 43.9 बिलियन संपत्ति के साथ पांचवे स्थान पर रहे।
  • इस सूची में 6 महिला टेक अरबपतियों को शामिल किया गया है।
  • इस सूची में भारत से दो टेक अरबपतियों को शामिल किया गया है।
  • सूची में विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 18.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ 15वें स्थान पर रहे।
  • एचसीएल (HCL) के सह-संस्थापक शिव नाडार 13.5 बिलियन की संपत्ति के साथ 18वें स्थान पर रहे।

संबंधित लिंक
https://www.forbes.com/sites/katevinton/2017/08/23/100-richest-tech-billionaires-2017/#2642b3722d51
https://www.forbes.com/richest-in-tech/#4ed330797316
https://www.forbes.com/pictures/5997308731358e60d7766b1c/2017-richest-in-tech-top-/#209347c93f85