पूर्वोत्तर भारत में मिली मछलियों की पांच नई प्रजातियां

Five new species of fish found in Northeast India
प्रश्न-निम्नलिखित में से किस राज्य में हाल ही में मछलियों की पांच नई प्रजातियों की खोज की गई?
(a) सिक्किम
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) मेघालय
(d) नगालैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • अगस्त, 2019 में राजीव गांधी विश्वविद्यालय (RGU) अरुणाचल प्रदेश के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा मछलियों की पांच नई प्रजातियों की खोज की सूचना दी गई।
  • इन प्रजाति की मछलियों की खोज अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई है।
  • यह खोज राज्य के राजीव गांधी विश्वविद्यालय (RGU) के प्राणी विज्ञान विभाग से एक मत्स्य और जलीय परिस्थितिकी अनुसंधान दल द्वारा की गई।
  • आर.जी.यू. (RGU) अनुसंधान दल ने अपनी इस खोज का विवरण विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित कराया है।
  • नई खोजी गई मछली प्रजातियों के वैज्ञानिक नाम मिस्टस प्रबीनी, क्रेटुचिलोगलेनिस तवांगेंसिस, गर्रा- रंगानेंसिस्, एक्सोस्टोमा कोट्टेलती एवं फाइसोस्किस्टुरा हर किशोरी हैं।
  • प्रोफेसर दास के अनुसार भविष्य में अरुणाचल से और नई इचाथियो प्रजातियों (मछलियों से संबंधित) के मिलने की संभावनाएं हैं।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/itanagar/five-new-fish-species-discovered-in-arunachal-pradesh/articleshow/70733308.cms