न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा

Goa Cabinet recommends Justice P K Mishra for Lokayukta

प्रश्न-हाल ही में न्यायमूर्ति पी.के.मिश्रा को किस राज्य का लोकायुक्त नियुक्त किया गया?
(a) महाराष्ट्र
(b) गोवा
(c) राजस्थान
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 अप्रैल, 2016 को गोवा सरकार ने पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा को राज्य का लोकायुक्त नियुक्त करने की संस्तुति राज्यपाल से की।
  • गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बाम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं विपक्ष के नेता से स्वीकृति मिलने के पश्चात लोकायुक्त अधिनियम 2013 के तहत यह घोषणा की।
  • गोवा के प्रथम लोकायुक्त न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी द्वारा अक्टूबर, 2013 में त्यागपत्र देने के पश्चात यह पद 2 वर्षों से अधिक समय तक रिक्त था।
  • न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा गोवा राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ptinews.com/news/7352259_Goa-Cabinet-recommends-Justice-P-K-Mishra-for-Lokayukta
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/goa-appoints-justice-pk-mishra-as-lokayukta/article8498492.ece
http://www.goanews.com/news_disp.php?newsid=7230