प्रश्न-राजीव गांधी खेल अभियान का ‘खेलो इंडिया’ राष्ट्रीय कार्यक्रम में विलय की कब घोषणा की गयी?
(a) 20 अप्रैल, 2016
(b) 15 अप्रैल, 2016
(c) 10 अप्रैल, 2016
(d) 05 अप्रैल, 2016
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 20 अप्रैल, 2016 को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार द्वारा फरवरी 2014 में प्रारंभ की गयी राजीव गांधी खेल अभियान योजना का विलय ‘खेलो इंडिया’ राष्ट्रीय कार्यक्रम में कर दिया।
- इस विलय के संबंध में खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस विलय का उद्देश्य बेहतर और प्रतियोगी माहौल तैयार करना है।
- राजीव गांधी खेल अभियान के साथ ही पूर्व सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी शहरी खेल आधार भूत ढांचा योजना और राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना का भी विलय ‘खेलो इंडिया’ राष्ट्रीय कार्यक्रम में कर दिया गया।
- ध्यातव्य है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार द्वारा पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान के स्थान पर राजीव गांधी खेल अभियान प्रारंभ किया गया था।
- उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2016-17 के बजट में केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया’ के लिए 2016 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ianslive.in/index.php?param=news/Rajiv_Gandhi_Khel_Abhiyan_rechristened_as_Khelo_India-507296/SPORTS/9
http://www.jansatta.com/national/modi-government-merges-rajiv-gandhi-khel-abhiyan-with-khelo-india/87625/
http://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/Rajiv-Gandhi-Khel-Abhiyan-rechristened-as-Khelo-India/articleshow/51909219.cms