नौवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2017

BRICS Summit - 2017 in Xiamen China

प्रश्न-10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) नई दिल्ली
(b) जोहान्सबर्ग
(c) नानजिंग
(d) सेंटपीटर्सबर्ग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3-5 सितंबर, 2017 के मध्य 9वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (9th BRICS Summit) का आयोजन झियामेन (Xiamen), चीन में किया गया।
  • ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व तीसरा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अप्रैल, 2011 में सान्या, चीन में आयोजित हुआ था।
  • इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की।
  • इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) ‘ब्रिक्सः एक उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत साझेदारी’ (BRICS: Stronger Partnership for Brighter Future) था।
  • तीन दिवसीय 9वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मेजबान राष्ट्र चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन एवं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने प्रतिभाग किया।
  • इस शिखर बैठक में सदस्य देशों के बीच आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई।
  • इस शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को संपूर्ण विश्व के लिए खतरा बताते हुए इससे कड़ाई से निटपने पर जोर दिया।
  • इस शिखर सम्मेलन के दौरान 4 सितंबर, 2017 को ब्रिक्स सदस्य देशों ने 71 बिंदुओं वाला ‘झियामेन घोषणा पत्र’ स्वीकार किया।
  • संयुक्त घोषणा पत्र में पाकिस्तान का नाम लिए बिना सदस्य देशों में हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हुए कहा गया है कि ‘यह संगठन ब्रिक्स देशों सहित विश्व भर में आतंकवाद के प्रत्येक स्वरूप की निंदा करता है, हमले चाहे जहां हुए हों, जिसने भी किए हों, आतंकी कार्यवाहियों को किसी भी तरह सही नहीं माना जा सकता है।
  • पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद पर भारत की चिंता को समझते हुए ब्रिक्स शिखर बैठक में, पाकिस्तान से सक्रिय आतंकी गुटों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हक्कानी नेटवर्क और कुछ अन्य ऐसे ही संगठनों को सुरक्षा के लिए खतरा करार देते हुए हिंसा का दोषी ठहराया गया है।
  • जिन अन्य गुटों के नाम लिए गए हैं उनमें तालिबान, आईएसआईएस/दायश (DAISH) तथा अलकायदा शामिल हैं।
  • यह पहला मौका है जब ब्रिक्स घोषणा पत्र में किसी आतंकी गुट का नाम लेकर उसकी हरकतों पर चिंता जताई गई।
  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2017 के दौरान 4 सितंबर, 2017 को ब्रिक्स नेताओं की उपस्थिति में निम्नलिखित 4 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए-
    (i) आर्थिक और व्यापार सहयोग पर ब्रिक्स एक्शन एजेंडा।
    (ii) नवाचार सहयोग (वर्ष 2017-2020) के लिए ब्रिक्स एक्शन प्लान।
    (iii) ब्रिक्स सीमा शुल्क सहयोग की कूटनीतिक संरचना।
    (iv) ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल और न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के बीच समझौता ज्ञापन।
  • गौरतलब है कि ब्रिक (BRIC) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम गोल्डमैन साक्स (Goldman Sachs) द्वारा वर्ष 2001 में आगामी अर्ध शताब्दी में वैश्विक आर्थिक प्रवृत्तियों के अध्ययन के संदर्भ में अपने वैश्विक आर्थिक पत्र ‘द वर्ल्ड नीड्स बेटर इकोनॉमिक ब्रिक्स’ (The World Needs Better Economic BRICs) में किया था।
  • प्रारंभ में इस समूह में भारत, ब्राजील, रूस एवं चीन ही शामिल थे।
  • वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका को भी इस समूह में सम्मिलित करने पर सहमति बनी थी।
  • परिणामस्वरूप दक्षिण अफ्रीका वर्ष 2011 में सान्या, चीन में आयोजित तीसरे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ।
  • जिससे ब्रिक (BRIC) से ब्रिक्स (BRICS) बन गया।
  • ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जहां विश्वभर की 42.58 प्रतिशत आबादी रहती है, जहां विश्व का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 22.53 प्रतिशत है।
  • जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका वर्ष 2018 में अपनी अध्यक्षता में ‘10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170490
http://www.bricschn.org/English/2017-09/05/c_136583711.htm
https://brics2017.org/English/China2017/Theme/
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170514
https://brics2017.org/English/AboutBRICS/previousSummits/
https://brics2017.org/English/AboutBRICS/BRICS/

One thought on “नौवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2017”

  1. Please sir send me this type of daily curtaint affairs in my given e-mail id i hindi language.
    Thanks.

Comments are closed.