नए गर्म बृहस्पति बहिर्ग्रह की खोज

Astronomers spot steamy new exoplanet

प्रश्न-अभी हाल में खोजा गया गरम बृहस्पति बहिर्ग्रह नासा के ट्रानजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सेटिलाइट (TESS) द्वारा चिह्नित गर्म बृहस्पति बहिर्ग्रह निम्न में से कौन है।
(a) HD 202772 AB
(b) IOI 125 b
(c) TOI 120b
(d) TOI 677b
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • खगोलविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा एक नये गर्म बृहस्पति का पता लगाया गया है, जिसका नाम TOI-677b रखा गया है।
  • गर्म जुपीटर ऐसे बहिर्ग्रह के एक वर्ग हैं, जो बृहस्पति ग्रह के समान होते हैं, लेकिन उनकी परिक्रमा अवधि कम होती है।
  • वार्म जुपीटर TOI-677b को सर्वप्रथम नासा के TESS द्वारा 1 मार्च से 22 अप्रैल, 2019 के मध्य देखा गया था और फिर अतिरिक्त जांच के पश्चात इसकी पुष्टि की गई।
  • यह बहिर्ग्रह बृहस्पति की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक विशाल है। यह प्रति 11.23 दिनों में अपने तारे की एक कक्षा पूरी करता है। इसकी त्रिज्या बृहस्पति की त्रिज्या का 1.17 एवं द्रव्यमान 1.23 है।
  • इस बहिर्ग्रह की अपने तारे की निकटता को देखते हुए खगोलविदों द्वारा गणना की गई है कि इसका साम्य तापमान लगभग 1252 केल्विन है।
  • खगोलविदों द्वारा यह भी बताया गया है कि इस गरम बृहस्पति बहिर्ग्रह तारे का द्रव्यमान लगभग 1.18 सौर द्रव्यमान तथा त्रिज्या हमारे सूर्य से लगभग 28 प्रतिशत बड़ा है।

लेखक-राम करन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.msn.com/en-us/news/technology/astronomers-spot-steamy-new-exoplanet/ar-BBX9mQ1
https://nypost.com/2019/11/25/astronomers-discover-new-warm-jupiter-exoplanet/