तीरथ सिंह ठाकुर

T. S. Thakur

प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रपति ने किसे भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया?
(a) जस्टिस जोसेफ कुरियन
(b) जस्टिस टी.एस. ठाकुर
(c) जस्टिस अनिल आर.दवे
(d) जस्टिस दीपक मिश्रा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 नवंबर, 2015 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर (तीरथ सिंह ठाकुर) को 3 दिसंबर, 2015 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।
  • ये सर्वोच्च न्यायालय के 43वें मुख्य न्यायाधीश होंगे तथा इनका कार्यकाल 3 जनवरी, 2017 तक होगा।
  • न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर मुख्य न्यायाधीश एच.एल. दत्तू का स्थान ग्रहण करेंगे, जिनका कार्यकाल 2 दिसंबर, 2015 को समाप्त होगा।
  • श्री ठाकुर अक्टूबर, 2014 में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गये थे।
  • उन्हें 31 अक्टूबर, 2015 को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ से ‘डॉक्टर ऑफ लॉज’ उपाधि से सम्मानित किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=131670