डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह

प्रश्न-हाल ही में डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह किस वैश्विक संगठन के दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में पुनः मनोनीत हुई।
(a) यूनेस्को
(b) डब्ल्यूएचओ
(c) एडीबी
(d) डब्ल्यूटीओ
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 सितंबर, 2018 को डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह को सर्वसम्मति से विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में पुनः मनोनीत किया गया।
  • यह मनोनयन डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय समिति की बैठक में हुआ।
  • उनका मनोनयन फरवरी, 2019 से 5 वर्ष की अवधि के लिए किया गया।
  • वह डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के पद के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला है।
    डब्ल्यूएचओ के बारें में
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषंगिक इकाई है।
  • स्थापना-7 अप्रैल, 1948
  • मुख्यालय-जेनेवा, स्विट्जरलैंड
  • महानिदेशक-टेड्रोस अधानोम (Tedros Adhanom)।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.searo.who.int/mediacentre/releases/2018/1698/en/
https://www.business-standard.com/article/news-ani/dr-poonam-khetrapal-singh-nominated-for-2nd-term-as-regional-director-who-south-east-asia-118090501174_1.html