सुनामी मॉक अभ्यास IO Wave 18

प्रश्न-हाल ही में हिन्द महासागर में संपन्न सुनामी मॉक अभ्यास ‘IOwave 18′ में कुल कितने देशों ने हिस्सा लिया?
(a) 23
(b) 24
(c) 25
(d) 28
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 4-5 सितंबर, 2018 को भारत सहित कुल 28 देशों ने हिन्द महासागर में संपन्न बहुपक्षीय सुनामी मॉक अभ्यास ‘IOWave 18′ में हिस्सा लिया।
  • अभ्यास का आयोजन यूनेस्को के अंतर-सरकारी महासागर आयोग (आईओसी-IOC) द्वारा पहली बार हिन्द महासागर के पश्चिमी और पूर्वी तट पर किया गया।
  • अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य सुनामी से निपटने की तैयारी करना, प्रत्येक राज्य में लागों को सुरक्षित निकालने की प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करना तथा संबंधित क्षेत्रों में समन्वय को बेहतर बनाना है।
  • अभ्यास के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र’ (एनटीडब्ल्यूसी) व स्थानीय आपदा प्रबंधन कार्यालयों के बीच आपसी तालमेल का भी परीक्षण किया गया।
  • इसके अंतर्गत ओडिशा, अंडमान इसके निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और गोवा के तटीय क्षेत्रों के करीब 125000 से अधिक लोगों को निकालने का भी अभ्यास किया गया।
  • इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओसन इनफॉर्मेशन सर्विसेज (INCOIS) का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। यह केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

लेखक-प्रकाश चंद्र पाण्डेय

संबंधित लिंक…
http://unesdoc.unesco.org/images/0026/002642/264267e.pdf
http://iowave.org/indian-ocean-wave-tsunami-exercise-2018/