आदिल हुसैन की फिल्म ‘व्हाट विल पीपल से’ वर्ष 2019 के लिए विदेशी भाषा वर्ग में ऑस्कर के लिए नॉर्वे की आधिकारिक प्रविष्टि

प्रश्न-हाल ही में भारतीय मूल के अभिनेता आदिल हुसैन की फिल्म ‘व्हाट विल पीपल से’ वर्ष 2019 के लिए विदेशी भाषा वर्ग में ऑस्कर के लिए नॉर्वे की आधिकारिक प्रविष्टि घोषित हुई। इस फिल्म के निर्देशक हैं-
(a) जोए बिन
(b) इराम हक
(c) पिंटर जॉनसन
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 सितंबर, 2018 को भारतीय मूल के अभिनेता आदिल हुसैन ने बताया कि उनकी फिल्म ‘व्हाट विल पीपल से’ (What Will People Say) से वर्ष 2019 के लिए विदेशी भाषा वर्ग में ऑस्कर के लिए नॉर्वे की आधिकारिक प्रविष्टि घोषित हुई है।
  • इराम हक द्वारा निर्देशित यह फिल्म पाकिस्तान और नॉर्वे की पृष्ठभूमि पर बनी है।
  • जिसमें एक अप्रवासी पाकिस्तानी परिवार की लड़की और नॉर्वे के लड़के की प्रेम कहानी है।
  • इस फिल्म में अभिनेता आदिल हुसैन ने एक सख्त पाकिस्तानी पिता की भूमिका निभाई है।
  • 19 अगस्त, 2018 को आदिल हुसैन को इस फिल्म में अभिनय के लिए नॉर्वे का शीर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अथवा ‘अमंडा’ पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।
  • वह यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
  • वह असम राज्य के गोवालपारा जिले के मूल निवासी हैं।

लेखक विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.firstpost.com/entertainment/adil-hussains-what-will-people-say-declared-as-norways-official-entry-for-best-foreign-film-at-oscars-2019-5117911.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Adil_Hussain