केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात नए आईआईएम के स्थायी परिसरों की स्थापना और उनके संचालन को मंजूरी दी

प्रश्न-5 सितंबर, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात नए आईआईएम के स्थायी परिसरों की स्थापना और उनके संचालन को मंजूरी दी। इनमें शामिल नहीं है-
(a) बोधगया
(b) वाराणसी
(c) नागपुर
(d) अमृतसर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 सितंबर, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात नए आईआईएम के स्थायी परिसरों की स्थापना और उनके संचालन को मंजूरी दी।
  • इनके स्थायी परिसरों की स्थापना अमृतसर (पंजाब), बोधगया (बिहार), नागपुर (महाराष्ट्र), सम्बलपुर (ओडिशा), सिरमौर (हिमाचल प्रदेश), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) और जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर) में की जाएगी।
  • इन आईआईएम की स्थापना वर्ष 2015-16/2016-17 में की गई थी वर्तमान में ये संस्थान अस्थायी परिसरों में काम कर रहे हैं।
  • इनके निर्माण में कुल 3775.42 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
  • जिनमें से 2804.09 करोड़ रुपये इन संस्थानों के स्थायी परिसरों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे।
  • इन संस्थानों के स्थायी परिसरों का निर्माण जून, 2021 तक पूरा हो जाएगा।
  • इसके साथ ही सभी 20 आईआईएम (IIM) के पास अपने स्थायी परिसर हो जाएंगे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183286
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1545072