‘डिजिटल सिटिजनशिप’ कार्यक्रम

Digital Citizenship

प्रश्न-हाल ही में गूगल इंडिया द्वारा किसके साथ भागीदारी में स्कूलों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पाठ्यक्रम में ‘डिजिटल सिटिजनशिप और सुरक्षा’ पर एक पाठ्यक्रम को एकीकृत किए जाने की घोषणा की गई?
(a) यूजीसी
(b) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(c) एनसीईआरटी
(d) इग्नू
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 फरवरी, 2018 को गूगल इंडिया ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के साथ भागीदारी में स्कूलों में सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पाठ्यक्रम में ‘डिजिटल सिटिजनशिप और सुरक्षा’ पर पाठ्यक्रम को एकीकृत किए जाने की घोषणा की गई।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाना तथा उन्हें साइबर क्राइम से दूर रहने हेतु तैयार करना है।
  • इस विषय पर एनसीईआरटी एवं गूगल द्वारा की जा रही इस पहल का विभिन्न स्कूलों में कार्यान्वयन किया जाएगा।
  • डिजिटल सिटिजनशिप कार्यक्रम के तहत देश भर के 14 लाख स्कूलों में यह कोर्स शुरू किया जाएगा जिसकी शुरूआत अप्रैल, 2018 से होगी।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा एक से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को इंटरनेट पर सेफ, स्मार्ट तरीके से इंटरनेट का उपयोग और डिजिटल विश्व में सकारात्मक सोच की शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • इस दौरान छात्रों को सोशल मीडिया के कानूनी पहलुओं के विषय में भी जानकारी प्रदत्त की जाएगी।
  • अलग-अलग आयु वर्ग के छात्रों हेतु विभिन्न कोर्स शुरू किए गए हैं जिसमें इंटरनेट सुरक्षा के सामाजिक, नैतिक और कानूनी पहलुओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • गूगल द्वारा अध्यापकों हेतु भी पाठ्यक्रम तैयार किया गया है जिसकी सहायता से अध्यापक डिजिटल सिटिजनशिप को समझ सकेंगे।
  • पाठ्यक्रम में प्रस्तुत ऑनलाइन सुरक्षा के पाठ्यक्रम को व्यवस्थित रूप से वर्गीकृत किया जाएगा और इसे चार व्यापक विषयों में बांटा जाएगा।
  • जिसमें स्मार्ट होने, सुरक्षित होने, एक डिजिटल नागरिक होने और भविष्य के लिए तैयार होने के पाठ शामिल हैं।
  • इस पाठ्यक्रम को विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए बौद्धिक और जिज्ञासा की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/education/google-collaborates-with-ncert-to-launch-digital-citizenship-course-in-india-5053657/
https://www.thehindubusinessline.com/news/education/google-ncert-partner-for-internet-safety-training-in-schools/article22669848.ece