रोडोडेंड्रन पार्क

Rhododendron Park

प्रश्न-रोडोडेंड्रन पार्क किस राज्य में अवस्थित है?
(a) असम
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) मणिपुर
(d) नगालैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 फरवरी, 2018 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तवांग जिले में रोडोडेंड्रन पार्क की आधारशिला रखी।
  • यह पार्क 1.15 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा।
  • इसका वित्तपोषण आंशिक रूप से सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत किया जाएगा।
  • इस पार्क में रोडोडेंड्रन की लगभग 30 प्रजातियां रोपित और संरक्षित की जाएंगी।
  • पार्क में आधुनिक नर्सरी, रोडोडेंड्रन पर सूचना केंद्र, आराम करने वाली जगह, वाहन पार्किंग सुविधा, सार्वजनिक शौचालय सुविधा, संकेत और लोहे के सुरक्षा गेट स्थापित किए जाएंगे।

संबंधित लिंक
https://www.northeasttoday.in/khandu-lays-foundation-stone-for-rhododendron-park-in-tawang/