झारखंड महोत्सव

Jharkhand Festival will be organized every year from 2018 Raghubar Das

प्रश्न-हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में किस वर्ष से झारखंड महोत्सव मनाए जाने की घोषणा की?
(a) वर्ष, 2017
(b) वर्ष, 2018
(c) वर्ष, 2019
(d) वर्ष, 2020
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 31 अगस्त, 2017 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में वर्ष 2018 से प्रति वर्ष झारखंड महोत्सव मनाए जाने की घोषणा की।
  • यह घोषणा मुख्यमंत्री ने करम पर्व (सांस्कृतिक एकता का त्यौहार) पर राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान की।
  • महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य झारखंड की संस्कृति से संपूर्ण विश्व को अवगत कराना है।
  • उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति के शोध हेतु शोध संस्थान बनाने के लिए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।
  • इसकी निर्माण लागत राशि 3.58 करोड़ रुपये है।
  • वर्तमान में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हैं।

संबंधित लिंक
http://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-cm-raghubar-das-says-world-class-jharkhand-festival-will-be-every-year-16637257.html
http://www.jharkhandnewsonline.com/%E0%A4%9D%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%96%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1/world-class-jharkhand-festival-will-be-organized-every-year-from-next-year-raghuvar-das/