प्रश्न-हाल ही में ज्लातान इब्राहिमोविक ने अपने कैरियर में 500वां गोल किया, 500 गोल करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह किस देश के खिलाड़ी हैं?
(a) फ्रांस
(b) स्वीडन
(c) चिली
(d) जर्मनी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 16 सितंबर, 2018 को स्वीडन के स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक ने अपने कैरियर का 500वां गोल कर दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानों रोनाल्डो की सूची में शामिल हो गए।
- 500 गोल करने वाले वह तीसरे फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
- पुर्तगाल के क्रिस्टियानों रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी अपने कैरियर में 500 गोल कर चुके हैं।
- 500वां गोल इब्राहिमोविक ने टोरंटो, कनाडा में फुटबॉल क्लब एलए गैलेक्सी से खेलते हुए टोरंटो एफसी के विरुद्ध किया।
- इब्राहिमोविक ने अपने क्लब कैरियर के 747 मैचों में 438 गोल और अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 114 मैचों में 62 गोल किए हैं।
संबंधित लिंक…
http://www.goal.com/en/news/500-for-zlatan-ibrahimovic-joins-messi-and-ronaldo-with/13wicy7d1hcxn129gzhmas75eb
https://indianexpress.com/article/sports/football/zlatan-ibrahimovic-500-career-goals-video-5358667/