प्रश्न-16-18 सितंबर, 2018 के मध्य ‘प्रथम भारत पर्यटन मार्ट’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) भुवनेश्वर
(b) नई दिल्ली
(c) जयपुर
(d) मुंबई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 16-18 सितंबर, 2018 के मध्य ‘प्रथम भारत पर्यटन मार्ट, (ITM) 2018 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया।
- इसका आयोजन पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारतीय पर्यटन एवं आतिथ्य संघों के महासंघ (Federation of Associations in Indian Tourism and Hospitality : FAITH) की सहभागिता और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के सहयोग से किया गया।
- ITM-2018 में विश्वभर जैसे कि उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पूर्वी एशिया, लैटिन अमेरिका आदि से लगभग 225 मेजबान, अंतरराष्ट्रीय खरीदार एवं मीडियाकर्मी भाग ले रहे है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=75245
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183514