प्रश्न-जॉन गुइल्लेर्मिन जिनका हाल ही में निधन हो गया, निम्न में से कौन-सी फिल्म इनके द्वारा निर्देशित नहीं है?
(a) किंग-कांग
(b) द टॉवरिंग इंफर्नो
(c) द ब्लू मैक्स
(d) पाइरेट्स ऑफ द केरीबीयन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 27 सितंबर, 2015 को 89 वर्षीय ब्रिटिश फिल्म निर्देशक जॉन गुइल्लेर्मिन (John Guillermin) का हृदयाघात के कारण लॉस एंजेलिस (यूएसए) में निधन हो गया।
- इन्हें मुख्य रूप से ‘किंग कांग’,‘द टॉवरिंग इंफर्नो’ एवं ‘ब्लू मैक्स’ जैसी बड़ी फिल्मों के निर्देशन हेतु जाना जाता है।
- वर्ष 1925 में लंदन में जन्में जॉन ने फ्रांस से फिल्म प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
- उल्लेखनीय है कि इन्होंने वर्ष 1947 में एक वृत्तचित्र फिल्म निर्माता (Documentary Filn maker) के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी।
- इन्हें वर्ष 1980 में इनकी फिल्म ‘डेथ ऑन द नील’ हेतु इवनिंग स्टैंडर्ड ब्रिटिश फिल्म अवार्ड तथा वर्ष 1976 में ‘द टावरिंग इंफेर्नो’ हेतु किनेमा जुन्पो अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nytimes.com/2015/10/02/movies/john-guillermin-towering-inferno-director-dies-at-89.html?_r=0
http://www.imdb.com/name/nm0347086/