जैकलीन विलियम्स

Jacqueline Williams to become first woman third umpire in a men's international match

प्रश्न-15 जनवरी, 2020 को कौन पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बनी?
(a) कैथी क्रॉस
(b) क्लेयर पोलोसाक
(c) जी.एस. लक्ष्मी
(d) जैकलीन विलियम्स
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 जनवरी, 2020 को वेस्टइंडीज की जैकलीन विलियम्स पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बनीं।
  • यह उपलब्धि उन्होंने वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच हुए पहले टी-20 मुकाबले में हासिल की।
  • वह दोनों देशों के बीच तीनों टी-20 मैचों में अंपायरिंग करेंगी।
  • 43 वर्षीय जैकलीन जमैका की मूल निवासी हैं।
  • विगत माह भारत की जी.एस. लक्ष्मी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में पुरुषों के वनडे में पहली महिला मैच रेफरी बनीं थी।
  • मई, 2019 में जी.एस. लक्ष्मी आईसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं थी।
  • विगत वर्ष अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन 2 (विंडहॉक), नामीबिया में आयोजित) में पुरुषों के वनडे में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं थी।
  • न्यूजीलैंड की सेवानिवृत्त अंपायर कैथी क्रॉस मलेशिया में आयोजित आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन 5 और 3 के दौरान पुरुषों के आईसीसी टूर्नामेंट में शामिल पहली महिला अधिकारी थीं।
  • वह आईसीसी अंपायर पैनल में शामिल होने वाली पहली महिला अंपायर थीं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/sports/jacqueline-williams-set-to-become-1st-woman-3rd-umpire-in-mens-international/articleshow/73270781.cms?from=mdr

http://www.jamaicaobserver.com/latestnews/Jacqueline_Williams,_first_woman_third_umpire_in_mens_intl?profile=1&template=MobileArticle

https://www.aninews.in/news/sports/cricket/jacqueline-williams-to-become-first-woman-third-umpire-in-a-mens-international-match20200115141800/