केरल राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल के खेल पुरस्कारों की घोषणा

Kerala announces sports awards, Muhammad Anas wins GV Raja award

प्रश्न-16 जनवरी, 2020 को केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन ने केरल राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा स्थापित खेल पुरस्कारों की घोषणा की। इस खेल पुरस्कार के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुष वर्ग में जीवी राजा पुरस्कार मुहम्मद अनस ने जीता है।
(b) महिला वर्ग में जीवी राजा पुरस्कार पीसी थुलसी ने जीता।
(c) ओलंपियन सुरेश बाबू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार हेतु एथलेटिक्स कोच टीपी ओसेफ को चुना गया।
(d) सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशिक्षक पुरस्कार हेतु केरल राज्य खेल परिषद के फुटबॉल कोच सत्यवान मलिक को चुना गया।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 16 जनवरी, 2020 को केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन ने केरल राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा स्थापित खेल पुरस्कारों की घोषणा की।
  • पुरुष वर्ग में जीवी राजा पुरस्कार भारतीय धावक मुहम्मद अनस (एथलेटिक्स हेतु) ने जीता।
  • अनस ने जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर में रजत पदक जीता था।
  • महिला वर्ग में जीवी राजा पुरस्कार बैडमिंटन खिलाड़ी पीसी थुलसी ने जीता।
  • इस पुरस्कार के तहत 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • एथलेटिक्स कोच टीपी ओसेफ को ओलंपियन सुरेश बाबू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हेतु चुना गया।
  • इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।
  • केरल राज्य परिषद के फुटबॉल कोच सथीवान बालन को सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशिक्षक पुरस्कार हेतु चुना गया।
  • यह पुरस्कार वर्ष 2018 में केरल राज्य खेल परिषद द्वारा स्थापित किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/news-ani/kerala-announces-sports-awards-muhammad-anas-wins-gv-raja-award-120011600587_1.html

https://www.aninews.in/news/sports/others/kerala-announces-sports-awards-muhammad-anas-wins-gv-raja-award20200116133825/

https://www.sportzbusiness.com/kerala-announces-sports-awards-muhammad-anas-wins-gv-raja-award/