9वां नेशंस कप, 2020

M Meena Kumari Among 4 Indian Boxers to Claim Silver Medal at Nation’s Cup in Serbia

प्रश्न-13-21 जनवरी के मध्य सोमबोर, सर्बिया में आयोजित महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने 4 रजत पदक जीते। विकल्प में कौन महिला मुक्केबाज 4 रजत विजेताओं में शामिल नहीं है?
(a) रितु ग्रेवाल
(b) मीना कुमारी
(c) भाग्यवती कचारी
(d) पवित्रा यादव
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 से 21 जनवरी, 2020 के मध्य महिलाओं की ‘A’ श्रेणी की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 9वीं नेशंस कप, 2020 सोमबोर, सर्बिया में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल छह पदक (4 रजत, 2 कांस्य) जीते।
  • भारतीय पदक विजेता महिला मुक्केबाज
  • रितु ग्रेवाल-रजत पदक (51किग्रा.)
  • मीना कुमारी-रजत पदक (54किग्रा.)
  • मोनिका-रजत पदक (48 किग्रा.)
  • भाग्यवती कचारी-रजत पदक (75 किग्रा.)
  • पवित्रा यादव-कांस्य पदक (60 किग्रा.)
  • प्विलाओ बासुमतारी-कांस्य पदक (64 किग्रा.)
  • विगत वर्ष कोलोन में विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता मीना कुमारी को इटली की जियोरदाना सोरेंतिनो ने पराजित कर स्वर्ण पदक जीता था।
  • मोनिका को रूस की लूलिया सी ने, रितु ग्रेवाल को चीन की केईयान ने और राष्ट्रीय चैंपियन भाग्यवती कचारी को मोरक्को की खदीजा मार्डी ने पराजित कर स्वर्ण पदक जीते।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.eubcboxing.org/

https://www.india.com/sports/m-meena-kumari-among-4-indian-boxers-to-claim-silver-medal-at-nations-cup-in-serbia-3916715/

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/boxing/indian-boxers-claim-four-silver-medals-at-nations-cup-in-serbia/articleshow/73476776.cms