जेआरडी टाटा पुरस्कार

Chhattisgarh to get jrd tata award 2018

प्रश्न-किस राज्य को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, लैंगिक समानता, महिला  सशक्तिकरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु जेआरडी टाटा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा?
(a)  मध्य प्रदेश
(b) हरियाणा
(c)  छत्तीसगढ़
(d) राजस्थान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु छत्तीसगढ़ को जेआरडी टाटा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुरस्कार उन्हें 12 अक्टूबर, 2018 को नई दिल्ली में प्रदान किया जायेगा।
  • इस पुरस्कार हेतु छत्तीसगढ़ का चयन ‘हाई फोकस लार्ज स्टेट’ की श्रेणी में दिया गया है।
  • यह पुरस्कार पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को प्रदान किया जाएगा।
  • पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एक राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) है।
  • इस संगठन की स्थापना वर्ष 1970 में स्व. जेआरडीटाटा और डॉ. भरत राम के नेतृत्व में सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध उद्योगपतियों के एक समूह द्वारा की गई थी।
  • वर्तमान में इस संगठन की कार्यकारी निदेशक पूनम मुखर्जी हैं।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.dailypioneer.com/state-editions/raipur/chhattisgarh-to-get-jrd-tata-award.html
https://www.haribhoomi.com/chhattisgarh/chhattisgarh-to-get-rs-10-lakh-as-jrd-tata-award-for-sending-money-to-cm-raman-singh
http://www.populationfoundation.in/