जापान में भारत महोत्सव 2014-15

प्रश्न-भारत और जापान के मध्य सांस्कृतिक संपर्क बढ़ाने के लिए जापान में भारत महोत्सव 2014-15 का आयोजन कितने वर्ष बाद किया जा रहा है?
(a) 20 वर्ष (b) 25 वर्ष
(c) 26 वर्ष (d) 27 वर्ष
उत्तर-(c)

संबंधित तथ्य

 जापान में प्रारंभ हुए भारत महोत्सव 2014-15 का उद्घाटन टोक्यो में 27 अक्टूबर, 2014 को हुआ।
 महोत्सव का उद्घाटन भारत के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाइक और जापान के पर्यटन मंत्री अकिहिरो ओहता (Akihiro Ohta) ने किया।
 महोत्सव का आयोजन जापान के भारतीय दूतावास और भारतीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।
 एक वर्ष लंबे महोत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 महोत्सव की श्रृंखला में खाद्य, नृत्य, फिल्म, एवं बौद्ध महोत्सव तथा भारतीय बौद्ध कला प्रदर्शनी, बौद्ध जप और लामा नृत्य के कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।
 ध्यातव्य है कि इस आयोजन के 26 वर्ष पूर्व 1988 में जापान में भारत महोत्सव आयोजित किए गए थे।
संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.indembassy-tokyo.gov.in/pdf/press_statement_festival_of_india_in_japan.pdf
http://www.indembassy-tokyo.gov.in/Festival_India.html