टारपीडो रिकवरी पोत A-72 दुर्घटनाग्रस्त

प्रश्न-6 अक्टूबर, 2014 को टारपीडो रिकवरी पोत (Torpedo Recovery Vessel) A-72 की दुर्घटना के संबंध में कौन-सा तथ्य सही है-
I-पोत A-72 काकीनाडा तट के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
II-दुर्घटना के समय पोत पर 29 नौसैनिक थे।
III-बचाव कार्य के समय दो नौसैनिकों की मृत्यु हो गई।
IV-TVR, A-72 भारतीय नौसेना में आधिकारिक रूप से 23 फरवरी, 1983 को सम्मिलित किया गया था।

(a) I और II (b) II और III
(c) I और IV (d) II और IV
उत्तर-(d)

संबंधित तथ्य

  • 6 नवंबर, 2014 को टारपीडो रिकवरी पोत (TRV) A-72 विशाखापत्तनम के तट पर शाम आठ बजे डूब गया।
  • दुर्घटना के समय पोत एक नियमित अभ्यास में बेड़े के जहाजों द्वारा चलाई गई अभ्यास टारपीडो प्रक्षेपास्त्रों को ठीक करने के अभियान पर था।
  • दुर्घटना के समय पोत पर 29 नौसैनिक सवार थे। बचाव कार्य के समय एक नौसैनिक की मृत्यु हो गई तथा 24 सैनिकों को बचाया गया और 4 सैनिक लापता हो गए।
  • TRV, A-72 एक सहायक पोत था जिसका प्रयोग जहाजों एवं पनडुब्बियों द्वारा चलाए गए टारपीडो प्रक्षेपास्त्रों को ठीक करने के लिए किया जाता था।
  • TRV A-72 का निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में हुआ था, इसे नौसेना में 23 फरवरी, 1983 को आधिकारिक रूप से सम्मिलित किया गया था।
  • इस पोत ने नौसेना में 31 वर्षों तक अपनी सेवा प्रदान की।
  • पोत A-72 की पूर्ण भराव की स्थिति में विस्थापन क्षमता 110 टन थी, लंबाई 28.5 मी. बीम 5.5 मीटर और गति 6.1 समुद्री मील थी।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=111142
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx
http://www.thehindu.com/news/national/one-dead-and-three-missing-as-navy-ship-sinks/article6571469.ece
http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx
http://indiannavy.nic.in/naval-fleet/torpedo-recovery-vessels