छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड

प्रश्न-हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड’ के गठन का निर्णय किया गया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस बोर्ड का गठन नाई समाज के परंपरागत केश शिल्प के संरक्षण और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने हेतु किया जाएगा।
(b) इस बोर्ड में एक अध्यक्ष और केश शिल्प के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक समुदाय के सदस्य होंगे।
(c) बोर्ड में कोई महिला सदस्य नामित नहीं होगी।
(d) समाज कल्याण बोर्ड के अपर संचालक इस बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 जुलाई, 2018 को संपन्न छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत ‘छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड’ के गठन का निर्णय लिया गया।
  • इस बोर्ड का गठन नाई समाज के परंपरागत केश शिल्प के संरक्षण और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने हेतु किया जाएगा।
  • इस बोर्ड में एक अध्यक्ष और केश शिल्प के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक समुदाय के दो सदस्य होंगे।
  • दो सदस्यों में एक महिला सदस्य नामित की जाएगी।
  • इसमें सचिव/उप-सचिव स्तर के वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, श्रम, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभागों के प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे।
  • समाज कल्याण बोर्ड के अपर संचालक इस बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे।
  • यह बोर्ड परंपरागत केश शिल्प में संलग्न समुदाय का समग्र विकास सुनिश्चित करने हेतु सुझाव प्रदान करेगा।
  • केश शिल्प में संलग्न कामगारों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान हेतु नीति तैयार कर उसकी अनुशंसा शासन को प्रेषित करेगा।

संबंधित लिंक…
https://bit.ly/2OWiBeT
https://m.dailyhunt.in/news/bangladesh/hindi/samacharnama-epaper-samacnam/chattisagadh+kesh+shilpi+kalyan+bord+banega-newsid-93613118